हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ की शानदार जीत, पंजाब को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराया

हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ की शानदार जीत, पंजाब को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराया

महिला वर्ग में रायपुर और हरियाणा की टीमों ने दर्ज की जीत

रायपुर। महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल मैदान में आयोजित 5वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन 04 अप्रैल 2026 को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रातःकालीन सत्र में खेले गए मैचों में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।पुरुष वर्ग में हटकेश्वरनाथ टीम की यादगार जीत दूसरे दिन के पुरुष वर्ग के मुकाबलों में मेजबान हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ, रायपुर की टीम ने पंजाब की मजबूत और राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी टीम को एक कड़े एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। पहले सेट में हटकेश्वरनाथ टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-21 से जीत हासिल की। दूसरे सेट में पंजाब ने जोरदार वापसी करते हुए 32-34 से सेट अपने नाम किया। इसके बाद निर्णायक तीसरे सेट में मेजबान टीम ने अद्भुत एकजुटता, संयम और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए 16-14 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।मेजबान टीम की इस शानदार जीत में किशोर कुमार (अंतरराष्ट्रीय कोच) एवं मार्तण्ड सिंह का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अनुभव, तकनीकी दक्षता और जुझारू खेल से टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मॉर्निंग क्लब रायपुर ने ओडिशा को हराया पुरुष वर्ग के ही दूसरे मुकाबले में मॉर्निंग क्लब, रायपुर ने ओडिशा की टीम को लगातार दो सेटों में हराते हुए शानदार जीत दर्ज की।मॉर्निंग क्लब ने पूरे मुकाबले में संतुलित और प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 25-19 तथा दूसरा सेट 25-20 से जीत लिया। इस जीत के साथ मॉर्निंग क्लब ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।महिला वर्ग में रायपुर और हरियाणा की दमदार जीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग के मुकाबलों में भी स्थानीय एवं बाहरी टीमों ने शानदार खेल दिखाया।

रायपुर ने भिलाई को 2-0 से हराया महिला वर्ग के एक मुकाबले में रायपुर की टीम ने भिलाई को लगातार दो सेटों में हराकर जीत हासिल की। रायपुर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पहला सेट 25-14 तथा दूसरा सेट 25-09 से अपने नाम किया।रायपुर की महिला खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल, सटीक सर्विस, मजबूत डिफेंस और तेज आक्रमण का प्रदर्शन किया, जिससे भिलाई की टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी।हरियाणा ने दिल्ली को 2-0 से हरायामहिला वर्ग के एक अन्य मुकाबले में हरियाणा की टीम ने दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया।

हरियाणा की टीम ने पहले सेट में 25-10 और दूसरे सेट में 25-11 से जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।हरियाणा की खिलाड़ियों ने मैच के दौरान शानदार समन्वय, अनुशासित खेल और तेज गति का परिचय दिया, जिसके सामने दिल्ली की टीम टिक नहीं सकी।खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुँचे विशिष्ट अतिथिआज सुबह खेले गए मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री सैयद अहमद अली विशेष रूप से उपस्थित रहे।उनके साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भारतीय वॉलीबॉल टीम के भूतपूर्व कप्तान श्री किरण पाल सिंह राणा भी मैदान में मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रेरणा का स्रोत बनी।

खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मैदान में खेल प्रेमियों की उमड़ी भीड़प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल मैदान में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्थानीय नागरिकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। हर मैच में दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। पूरे आयोजन स्थल पर खेल उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

यह जानकारी हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ के सचिव श्री रमाकांत निषाद ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?