आंध्र प्रदेश में नक्सलियों को बड़ा झटका: 5 खूंखार PLGA कैडरों ने किया सरेंडर, संगठन को भारी नुकसान
पाडेरू/अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश)छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सटे अल्लूरी सीताराम राजू जिला से नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी खबर सामने आई है। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) के 5 सक्रिय और खूंखार माओवादी कैडरों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।इन कैडरों ने पाडेरू में पुलिस अधीक्षक अमित बरदार के समक्ष हथियार डाल दिए।
आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रहे सदस्य शामिल हैं—कवासी भुद्रा उर्फ जितरू/किरण (डिवीजनल कमेटी मेंबर)मुचाकी कोसा उर्फ गगन (PPCM)मदिवी सम्बत्ती उर्फ नागमणि (PPCM)मदवी सुकमथी उर्फ रोनी (PPCM)मिर्गम कोसा (PM
क्यों टूट रही नक्सलियों की कमर?सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर के पीछे कई बड़े कारण सामने आए हैं—▪️ पुलिस का लगातार बढ़ता दबाव▪️ नए सुरक्षा कैंपों से नक्सलियों की आवाजाही पर रोक▪️ स्थानीय जनता का घटता समर्थन▪️ माओवादी विचारधारा से मोहभंग▪️ हालिया मुठभेड़ों में बड़े नेताओं का मारा जाना
पुनर्वास नीति बन रही गेमचेंजरआंध्र प्रदेश सरकार की पुनर्वास नीति—जिसमें आर्थिक सहायता, जमीन, रोजगार और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं—नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने सरेंडर करने वाले कैडरों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें सभी पात्र लाभ शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे और कौशल विकास के जरिए सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया जाएगा।
अन्य नक्सलियों से भी अपील पुलिस ने जंगल में सक्रिय अन्य माओवादी सदस्यों से भी अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
