भिलाई में पीलिया का प्रकोप तेज: सेक्टर-7 बना संवेदनशील क्षेत्र, 24 से अधिक मरीज; सांसद विजय बघेल ने किया निरीक्षण
भिलाई। औद्योगिक शहर भिलाई के सेक्टर-7 इलाके में पीलिया के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में 9 नए मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 24 से अधिक हो गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है।सांसद ने लिया हालात का जायजास्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल स्वयं प्रभावित क्षेत्र पहुंचे।
उन्होंने लगभग 2 घंटे तक सेक्टर-7 की गलियों और घरों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड मेंपीलिया के मामलों में वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभावित क्षेत्र के 104 घरों का सघन सर्वे किया गया है, वहीं संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
साथ ही घर-घर क्लोरीन की गोलियां वितरित कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।लापरवाही पर होगी कार्रवाईनिरीक्षण के दौरान सांसद विजय बघेल ने टाउनशिप (BSP) और नगर निगम प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आपसी समन्वय के साथ तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सरकार का भरोसा, मरीजों को सहायतासांसद ने आश्वस्त किया कि सरकार बेहतर इलाज के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
भिलाई में पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं लोगों से भी साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
