वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक को कुचलने का प्रयास, नागपुर के 2 आरोपी गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक को कुचलने का प्रयास, नागपुर के 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार चालक द्वारा आरक्षक को कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद यातायात पुलिस ने पीछा कर सिरसा गेट के पास वाहन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इस दौरान सउनि सुशील पाण्डेय के साथ आरक्षक रमेश चंद्राकर रायपुर-दुर्ग मार्ग पर ड्यूटी में तैनात थे।दोपहर लगभग 12:40 बजे वाहन क्रमांक MH 02 AY 3475 तेज गति से रायपुर की ओर से दुर्ग की तरफ आते दिखाई दिया। कार में ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। आरक्षक रमेश चंद्राकर द्वारा वाहन रोकने का संकेत देने पर चालक ने वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी तथा आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया।खुद को बचाने के दौरान आरक्षक के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई और वह वाहन के सामने गिर गया। आरोपियों ने सिर के ऊपर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन आरक्षक ने सतर्कता दिखाते हुए पीछे हटकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद वाहन चेकिंग में तैनात पुलिस स्टाफ ने तत्काल पीछा किया और सिरसा गेट के पास कार को पकड़ लिया। वाहन में दो युवक एवं दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रमजान एवं जाकिर मोहम्मद निवासी नागपुर बताया।थाना कुम्हारी में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत धारा 109(1), 221, 3(5) बीएनएस एवं धारा 184, 100 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में —रमजान, निवासी न्यू नेहरू नगर, नागपुरजाकिर मोहम्मद, निवासी बड़ा ताजबाग, सक्करदारा, नागपुरशामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं वाहन में मौजूद युवतियों के परिजनों को सूचना देकर बयान लिए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन चेकिंग और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए लापरवाही एवं जानलेवा तरीके से वाहन चला रहे थे।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस जांच एवं वाहन चेकिंग में सहयोग करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?