ऐतिहासिक कवि सम्मेलन में गूंजा साहित्य का स्वर, “बैगा जनजाति की संस्कृति संसार” पुस्तक का भव्य विमोचन

धर्मनगरी कबीरधाम के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन साहित्य, संस्कृति और सम्मान का अद्भुत संगम बन गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।इस अवसर पर साहित्यकार गोपी कृष्ण सोनी की वर्षों की मेहनत और शोध पर आधारित पुस्तक “बैगा जनजाति की संस्कृति संसार” का भव्य विमोचन किया गया।
पुस्तक विमोचन के दौरान मिले सम्मान और स्नेह से भावुक हुए गोपी कृष्ण सोनी ने सभी अतिथियों एवं साहित्य प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को नई गरिमा प्रदान की।गोपी कृष्ण सोनी ने आयोजन समिति के वरिष्ठ पत्रकार सतीस तम्बोली, प्रदीप गुप्ता, वेदांत शर्मा, महबूब खान, संजय यादव तथा जिले के प्रसिद्ध कवि अभिषेक पांडेय का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह आयोजन सफल हो सका।
उन्होंने कहा कि साहित्य प्रेमियों का स्नेह, मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन ही उनकी लेखनी की सबसे बड़ी ताकत है और यही प्रेरणा उन्हें समाज, संस्कृति और जनजातीय विरासत पर आगे भी कार्य करने की ऊर्जा देती रहेगी।
