कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन : बैलों की जगह इंसानों ने खींची मोटरसाइकिल, महंगाई के खिलाफ फूटा आक्रोश

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन : बैलों की जगह इंसानों ने खींची मोटरसाइकिल, महंगाई के खिलाफ फूटा आक्रोश

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में धमधा में कांग्रेस का प्रतीकात्मक प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर बोले — महंगाई से आम जनता बेहाल, सरकार मस्त

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन एवं जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के पहले दिन धमधा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक जुड़ा (दो बैलों को जोड़ने वाला उपकरण) में बैलों की जगह इंसानों को जोड़ा और उससे मोटरसाइकिल खिंचवाई।

इस प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के लिए वाहन चलाना भी मुश्किल बना दिया है।प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि महंगाई की मार से गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन, खेती-किसानी और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।धमधा सहित जामुल, अहिवारा, मुरमुंदा, भिलाई-3, कुम्हारी, पाटन, जामगांव-आर, उतई और नगपुरा समेत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “महंगाई की मार, भाजपा सरकार”, “डीजल-पेट्रोल के दाम कम करो” और “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” जैसे नारे लगाए।

राकेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर जनता को खर्च कम करने की सलाह दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर विदेश दौरों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का लाभ केवल चुनिंदा उद्योगपतियों को मिल रहा है, जबकि आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है।उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 18 मई को खाद्य तेल एवं राशन सामग्री की बढ़ती कीमतों के विरोध में बाजार क्षेत्रों में प्रदर्शन किया जाएगा। 19 मई को सराफा बाजार में जनसंवाद और 20 मई को सोशल मीडिया अभियान चलाकर महंगाई के खिलाफ व्यापक जनजागरण किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और जनहित के सवालों पर संघर्ष लगातार तेज किया जाएगा।इस दौरान प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शमशीर कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य दानेश्वर साहू, अशोक कसार, राजेश मानिकपुरी, अघ्नू पाल, अरुण साहू, रजत नायक, राज पटेल, रोमन पटेल, जितेंद्र वर्मा, देवेंद्र चंदेल, परमेश्वर यादव, रामकुमार पटेल, धनेश्वर यादव, पारखत पटेल, विनोद साहू, चेतन कश्यप, लोचन यादव, श्यामाचरण मनहर, निर्मल जैन, श्रवण साहू, ललित सोनकर, प्रहलाद यादव, विजय ढीमर, हीरा लाल साहू, विनोद पटेल, त्रिलोकी पटेल, हीरा लाल निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?