दुर्ग भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से शुरू, कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक प्रशिक्षण

दुर्ग भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से शुरू, कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक प्रशिक्षण

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज राजनांदगांव मार्ग स्थित सोमनी टोल प्लाजा के पहले सचिता लॉन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में होगा।प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषय विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कुल 12 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद, सेवा, सुशासन तथा भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिला संगठन के सभी 17 मंडलों में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।

अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?