दंतेवाड़ा में आधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन का शुभारंभ, जांच प्रक्रिया होगी और मजबूत

दंतेवाड़ा में आधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन का शुभारंभ, जांच प्रक्रिया होगी और मजबूत

दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस जांच को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी एवं नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एफएसएल टीम तथा पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि यह मोबाइल फोरेंसिक वैन घटनास्थल पर त्वरित साक्ष्य संकलन में अहम भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से मौके पर ही वैज्ञानिक जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा सकेगा, जिससे अपराध अनुसंधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और तेज होगी।पुलिस विभाग के अनुसार आधुनिक तकनीकों से लैस यह वैन न्याय प्रक्रिया को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

इससे अपराधों की जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और मामलों के शीघ्र निराकरण में मदद मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस नई सेवा को भारत सरकार के तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से भी जोड़ा गया है।

आधुनिक फोरेंसिक सुविधाओं के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?