जलेश्वर महादेव मंदिर में चला महा-सफाई अभियान ग्रामीणों को चार प्रकार के कचरा प्रबंधन की दी जानकारी

जलेश्वर महादेव मंदिर में चला महा-सफाई अभियान ग्रामीणों को चार प्रकार के कचरा प्रबंधन की दी जानकारी, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

डोंगरियाकला। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत डोंगरियाकला स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में महा-सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कचरे के पृथक्करण के लिए चार प्रकार के कचरा डिब्बों के उपयोग की जानकारी दी गई।

बताया गया कि हरा डिब्बा गीले कचरे जैसे सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन और गोबर के लिए, नीला डिब्बा सूखे कचरे जैसे कागज, प्लास्टिक, कांच और लोहे के लिए, लाल डिब्बा हानिकारक कचरे जैसे ब्लेड, सुई, दवाइयों के पत्ते एवं सैनिटरी वेस्ट के लिए तथा काला डिब्बा ई-कचरे एवं अन्य कचरे जैसे टूटी बैटरी, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए उपयोग किया जाना चाहिए।इस दौरान मंदिर परिसर में चारों प्रकार के कचरा डिब्बों का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि ग्रामीणों को कचरे का सही तरीके से पृथक्करण करने की व्यावहारिक जानकारी मिल सके।

CEO अमित दुबे ने कहा कि यदि घर पर ही चार डिब्बों में कचरे को अलग-अलग रखा जाए तो गांव में कचरा प्रबंधन काफी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि घर से ही कचरे का पृथक्करण करना स्वच्छता का वास्तविक मंत्र है।महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सास्वच्छता अभियान में गांव की महिलाओं एवं स्वच्छता दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने अपने घरों में चार प्रकार के कचरा डिब्बों का उपयोग करने और गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक एसबीएम संजय सोनी, सलाहकार स्वाती शुक्ला, ब्लॉक समन्वयक पंचू टंडन, समन्वयक पवन तिवारी, सरपंच बैजनाथ चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?