दिव्यांग संतोष कुमार ठाकुर को मिली बैटरी चलित ट्राइसिकल, विधायक ललित चन्द्राकर ने किया वितरण

दिव्यांग संतोष कुमार ठाकुर को मिली बैटरी चलित ट्राइसिकल, विधायक ललित चन्द्राकर ने किया वितरण

ललित चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार-2026” के तहत ग्राम बेलौदी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में दिव्यांग हितग्राही संतोष कुमार ठाकुर को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान की। ट्राइसिकल मिलने से संतोष कुमार ठाकुर के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।इस दौरान विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “दिव्यांगजनों को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बैटरी चलित ट्राइसिकल से संतोष कुमार ठाकुर को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे।”ट्राइसिकल प्राप्त करने के बाद संतोष कुमार ठाकुर ने विधायक ललित चन्द्राकर एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, सभापति जितेंद्र यादव, जिला मंत्री गिरीश साहू, बेलौदी सरपंच श्रीमती जामवंती देशमुख, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?