सर्वेश्वरी समूह ने बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित कर कराया न्योता भोजन

सर्वेश्वरी समूह ने बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित कर कराया न्योता भोजन

पंडरिया। शासकीय प्राथमिक शाला बिशेषरा में 14 अगस्त 2026 को सर्वेश्वरी समूह ग्राम सेंदरी कोनी, बिलासपुर एवं उप शाखा कवर्धा रोड पंडरिया के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए सेवा एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को स्कूल बैग, पहाड़ा, कॉपी एवं कंपास बॉक्स वितरित किए गए। साथ ही सभी बच्चों को न्योता भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में सर्वेश्वरी समूह बिलासपुर शाखा के मंत्री श्री उमेश नारायण मिश्रा, पंडरिया शाखा प्रभारी श्री जे.एस. चौहान, श्री हिमांशु तिवारी, श्री संजय मालगे, श्री संजय सराफ, श्री अभिजीत तिवारी एवं श्री भगवान दास लाहोरानी सहित समूह के छात्र सोनू, प्रीतम एवं अनुराग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पंडरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति रही।

इसके अलावा संकुल समन्वयक श्री कन्हैया लाल चंद्राकार, श्री संजू कुमार सोनी, हाई स्कूल पाढ़ी के व्याख्याता श्री गया राम सिंगरौल, शासकीय प्राथमिक शाला बिशेषरा की प्रधान पाठक श्रीमती बीना धावलकर, शिक्षिका श्रीमती सुभाषनी चंद्रवंशी, श्री नसेमुद्दीन खान, श्री अशोक कुमार धावलकर तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

सेवा एवं सहयोग के इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?