गरियाबंद में बड़ा हादसा टला: बाढ़ में फंसे 14 ग्रामीणों को पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

गरियाबंद में बड़ा हादसा टला: बाढ़ में फंसे 14 ग्रामीणों को पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

गरियाबंद। जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजयपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बगनई नदी उफान पर आ गई। नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण निर्माणाधीन पुलिया के नीचे बनी अस्थायी झोपड़ी में रह रहे 14 ग्रामीण चारों ओर से पानी से घिरकर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सभी 14 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस और एसडीआरएफ की तत्परता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि सभी ग्रामीण पूरी तरह सुरक्षित हैं।

लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने, अनावश्यक जोखिम नहीं उठाने तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?