मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशाल बोल बम कांवर यात्रा का निमंत्रण, 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक निकलेगी यात्रा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशाल बोल बम कांवर यात्रा का निमंत्रण, 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक निकलेगी यात्रा

पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर 17 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल बोल बम कांवर यात्रा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।जितेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पाटन से टोलाघाट तक हजारों शिवभक्तों की सहभागिता से भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने आयोजन की तैयारियों, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा, अनुशासन और जनआस्था का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पैदल यात्रा करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए चिकित्सा सहायता, पेयजल, भोजन, विश्राम, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति ने क्षेत्रवासियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों और जनप्रतिनिधियों से 17 अगस्त को आयोजित इस भव्य कांवर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?