निःशुल्क नवोदय कोचिंग और मॉक टेस्ट सीरीज का समापन

निःशुल्क नवोदय कोचिंग और मॉक टेस्ट सीरीज का समापन

मानपुर/ जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए “हमारा लक्ष्य नवोदय” निःशुल्क कोचिंग और पांच मॉक टेस्ट सीरीज का समापन हुआ। जिसमें पूरे मानपुर विकासखंड सहित, मोहला और अन्य जिले कांकेर, कोंडागांव, खैरागढ़ जिले के भी कुल 230 बच्चे शामिल होकर अपनी तैयारी को परखा।

मुख्य चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होनी है।उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा किया जाता है। उक्त विद्यालय में प्रवेश पाने का सपना कक्षा पांचवी पढ़ने वाले हर बच्चे और उनके माता-पिता देखते हैं।सीमित सीट संख्या के कारण प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए बच्चों को नियमित अध्ययन, उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और मोटिवेशन के लिए नि:शुल्क कोचिंग का संचालन और मॉक टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया।

जिसमें प्राथमिक विद्यालय के दो दर्जन शिक्षकों के द्वारा शनिवार, रविवार और अवकाश के दिनों में स्वत: स्फूर्त अपनी सेवाएं दिया गया।मॉक टेस्ट सीरीज के आयोजन से बच्चों को अपनी कमियाँ और खूबियाँ की जांच करते हुए स्वयं को परखने का मौका मिला। मॉक टेस्ट से बच्चों को वास्तविक परीक्षा जैसे माहौल मिला। उनका परीक्षा से भय दूर हुआ। वह सब परीक्षा पैटर्न को समझें, ओएमआर शीट भरना, गोला लगाना, समय प्रबंधन करना, प्रश्न हल करने के तरीकों आदि सीखे। इन सबसे बच्चों में आत्मविश्वास का विकास हुआ।

वे सब अपनी सफलता के प्रति आशान्वित हैं।”हमारा लक्ष्य नवोदय” निःशुल्क कोचिंग और मॉक टेस्ट सीरीज में निःस्वार्थ सेवा देने वाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग मानपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनमें श्रीमती डामन रावटे, श्रीमती लोकेश्वरी खरे, चितेश्वर साहू, मुकेश सहारे, तिलक रात्रे, अजय कौशिक, श्रीमती पुष्पा रावटे, अनिल कंसारी, धर्मेंद्र साहू, भोगराज साहू, प्रहलाद निर्मलकर, संदीप मोटघरे, मुकेश आदित्य, जसवंत वर्मा, हीरामन रावटे, ओमप्रकाश मेश्राम, संजोग अंधारे, यवन भुआर्य, नरेंद्र कुमार मानिकपुरी, चेतन दास सार्वा, श्रीमती सुनीता नेताम, कुंजलाल साहू शामिल हैं।

इस समापन समारोह में श्रीमती रेणु टांडिया जनपद सदस्य मानपुर, श्रीमती राधिका अंधारे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती शकुंतला गावड़े सरपंच ग्राम पंचायत मानपुर, सुश्री जाहिदा खान बीआरसी मानपुर, राजू टांडिया अध्यक्ष शिक्षा समिति सेजेस मानपुर उपस्थित थे। उनके द्वारा माक टेस्ट के चयनित टॉप 11 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी बच्चों को 28 नवंबर की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई‌। सभी अतिथियों ने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नि:स्वार्थ और निःशुल्क सेवा की सराहना किया‌‌। आगामी वर्षों में इसे सामाजिक सेवा का अभियान बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिए। समापन कार्यक्रम का संचालन श्री ज्ञानेंद्र रामटेके व्याख्याता कारेकट्टा द्वारा किया गया।

इस आयोजन में समाज ने भी किया सहभागिता इस मॉक टेस्ट आयोजन में समाज के प्रबुद्ध वर्गों के द्वारा प्रत्येक मॉक टेस्ट में 230 बच्चों के लिए स्वल्पाहार का स्वस्फूर्त प्रबंध किया गया। जिसमें श्री अजय प्रताप कंवर बैंक मैनेजर इंडियन बैंक मानपुर, ग्राम पंचायत मानपुर की टीम, दिलीप कुमार साहू तहसीलदार खडगांव, नितेश खंडेलवाल पटवारी मानपुर, रेणू टांडिया जनपद सदस्य मानपुर, थाना प्रभारी मानपुर एवं शिवेंद्र कुमार यादव ने सहयोग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?