अभाविप मनेंद्रगढ़ में नई ऊर्जा का संचार : सत्र 2026–27 की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित
युवा नेतृत्व के साथ संगठन विस्तार एवं विद्यार्थी हित के कार्यों को मिलेगी नई दिशा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मनेंद्रगढ़ द्वारा सत्र 2026–27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन द्वारा घोषित नई टीम के माध्यम से छात्र हित, संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया गया।घोषित दायित्वों के अनुसार राज नामदेव को नगर मंत्री तथा नगर सह मंत्री महेश कौशिक एवं सोनाल कुमार को सह नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही रागिनी देवांगन जी एवं साक्षी देवांगन को नगर कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की गई।
संगठन के विभिन्न आयामों में मोनित लालपुरे को एसएफडी प्रमुख, अभिषेक कुमार सिंह को एसएफएस प्रमुख, आदित्य शर्मा जी को आरकेएम प्रमुख, राहुल प्रजापति को विद्यालय प्रमुख, कृष्ण पनिका को एनएसएस प्रमुख, मनोज तिवारी को कार्यालय मंत्री तथा शुभम सिंह को सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व दिया गया। वहीं मानसी अग्रवाल को नगर कार्यकारिणी में शामिल किया गया। महाविद्यालय प्रमुख की घोषणा आगामी समय में की जाएगी।नवीन कार्यकारिणी के गठन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिषद सदैव छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानकर कार्य करती रही है।
नई टीम विद्यार्थी हितों, शैक्षणिक मुद्दों, सामाजिक जागरूकता तथा संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए सक्रिय भूमिका निभाएगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण नगर कार्यकारिणी सदस्य कार्यक्रम में सुनीता जी, राजबली जी, देव कुमार, अमन, सुजल जी, विकास जी, मोनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवीन दायित्वधारियों को शुभकामनाएँ देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
