पिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: शिकायत करने वाला बेटा ही निकला कातिल, बोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: शिकायत करने वाला बेटा ही निकला कातिल, बोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र में पिता की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस युवक ने अपने पिता के मृत अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस को दी थी, वही जांच में हत्या का आरोपी निकला। बोरी पुलिस ने मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को ग्राम नवागांव निवासी नीलकमल साहू ने थाना बोरी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके पिता कुलेश्वर साहू घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने सिर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना तथा मृत्यु की प्रकृति हत्या होना बताया।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक कुलेश्वर साहू और उसके पुत्र नीलकमल साहू के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान नीलकमल ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने प्रार्थी नीलकमल साहू (19 वर्ष) को ही आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद था। मामले की विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर इस हत्या की गुत्थी सुलझाई गई।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक विवादों का समाधान शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से करें तथा किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?