महिला दिवस पर सत्य साईं सेवा समिति ने अस्पताल में मरीजों की सेवा की
दुर्ग। भगवान श्री सत्य साईं के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा “सेवा ही साधना है, सेवा ही सच्ची पूजा है तथा हर सेवा में साईं, हर दिल में साईं” के दिव्य संदेश के साथ महिला दिवस के अवसर पर पांडुरंग रामाराव डोंगांवकर जिला चिकित्सालय, दुर्ग में विशेष अस्पताल सेवा का आयोजन किया गया।सेवा कार्य के दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें बिस्किट एवं फल वितरित किए।
सेवा दल के सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, सुख एवं शांति की प्रार्थना भी की।इस सेवा कार्य में महिला सदस्यों के साथ पुरुष सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। महिला सदस्यों में श्रीमती इन्द्राणी मिश्रा, दुर्गेश नंदिनी, गायत्री ठाकुर, सरस्वती साहू, अन्नपूर्णा, वो दुगुरु एवं मालती साहू शामिल रहीं। पुरुष सदस्यों में हरीश चंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, सुंदर बंसल, सीताराम ठाकुर, संतोष वर्मा, संजय गणवीर, संजय कानखोजे, राजेंद्र साहू, सौरव पांडे, नितिन नीमा, प्रदीप शर्मा एवं के.आर. ध्रुव ने सेवा में सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति की ओर से पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। वहीं ब्लड बैंक में रक्तदान करने वाले दो रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला में भी श्री सत्य साईं सेवा समिति भिलाई के महिला एवं पुरुष सदस्यों द्वारा महिला दिवस के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिस्किट एवं फल वितरित किए गए।
दोनों अस्पतालों में आयोजित सेवा कार्य के माध्यम से समिति के सदस्यों ने मानव सेवा को ही सच्ची सेवा और साधना का माध्यम बताते हुए जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
