गोय के शिकार का वीडियो वायरल, वन विभाग ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोय के शिकार का वीडियो वायरल, वन विभाग ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बचेली/दंतेवाड़ा। इंडियन मॉनिटर लिजार्ड (गोय) के शिकार और उसे खाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में वन विभाग की संयुक्त टीम ने तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस साइबर सेल की मदद से इसकी लोकेशन खुंटेपाल-श्यामगिरी क्षेत्र में ट्रेस की गई। इसके बाद वन विभाग की संयुक्त टीम ने पहाड़ी इलाके में सर्च अभियान चलाया।

अभियान के दौरान संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीर-धनुष, बांडा सहित अन्य हथियार बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा वन्यजीव का शिकार कर उसकी हत्या करना स्वीकार किए जाने की बात सामने आई है।वन विभाग ने मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई बचेली रेंजर डॉ. प्रीतेश कुमार पाण्डेय एवं दंतेवाड़ा रेंजर चंद्रहास ठाकुर के नेतृत्व में गठित संयुक्त वन विभाग की टीम द्वारा की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?