मातृत्व-शिशु विभाग परिसर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दुर्ग। स्व. पांडुरंग रामाराव डोंगांवकर जिला चिकित्सालय के मातृत्व-शिशु विभाग परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।पौधारोपण कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज, आरएमओ डॉ. ए.के. यादव, गायनिक विभाग प्रमुख डॉ. बी.आर. साहू एवं डॉ. विनीता ध्रुवे की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल परिसर को हराभरा बनाने के साथ ही लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।इस रचनात्मक पहल में जीवन दीप समिति के मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर, आर.के. तिवारी, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, करणी सेवा के जिला अध्यक्ष नीलू सिंह, संजय कानखोजे सहित अन्य लोगों ने उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई।
पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में जय राजन, पिल्ले, शाहनी चेरियन, लक्ष्मी धोटे सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
