आधी रात चलते ट्रक में लगी आग, दूसरा ट्रक भी चपेट में पिथौरा में दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल

आधी रात चलते ट्रक में लगी आग, दूसरा ट्रक भी चपेट में पिथौरा में दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल, लाखागढ़ के पास हुई घटना

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लाखागढ़ के पास चलते आयशर ट्रक CG04PQ6844 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़े एक अन्य ट्रक CG06GM6344 को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग की चपेट में आया किराना सामान से भरा ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि दूसरे ट्रक में लदे चावल को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना के दौरान किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए पिथौरा से बाहर के स्थान से दमकल वाहन बुलाना पड़ा, जिसके चलते स्थानीय दमकल व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। समय पर दमकल की उपलब्धता नहीं होने से आग को फैलने का मौका मिला।घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया।

आग लगने के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पिथौरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?