दो दोस्तों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

दो दोस्तों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित एक पीजी में दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कथित चाकूबाजी में 26 वर्षीय चित्रेश सहारे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, चित्रेश अपनी महिला मित्र को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सिगरेट को लेकर विवाद शुरू हुआ। महिला मित्र से बातचीत को लेकर भी कहासुनी होने की बात सामने आई है। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि वैभव मानकर ने चित्रेश पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू के हमले में चित्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वैभव मानकर को हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

एक मामूली विवाद आखिर कैसे जानलेवा संघर्ष में बदल गया? पुलिस अब इसी सवाल के जवाब तलाश रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?