जांजगीर-चांपा में डबल मर्डर का खुलासा, शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या का आरोप

जांजगीर-चांपा में डबल मर्डर का खुलासा, शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या का आरोप

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने पामगढ़ में हुए दो लोगों की मौत के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या करने का आरोप है। मृतकों की पहचान जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े के रूप में हुई है। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजा उर्फ कमलनाथ खरे ने कथित तौर पर करीब 10 लाख रुपये के कर्ज से छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि उसने शराब में सुहागा मिलाकर दोनों को पिला दिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित खाली बोतल और सुहागा की पुड़िया जब्त की है।

पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?