विज्ञान विकास केंद्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञान विकास केंद्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

दुर्ग। सिविल लाइंस स्थित आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत विज्ञान विकास केंद्र के अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास में श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों से आकर छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाली छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर एवं स्थापना नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता ध्रुवे, यूबीएमओ डॉ. हिमांशु बंजारी और डॉ. आयुषी सलूजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक दीक्षित ने 125, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक खरे ने 50, नेत्र जांच टीम ने 45, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मीना शर्मा ने 45, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता ध्रुवे एवं डॉ. किरण साहू ने 95 तथा मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नित्या ने 20 छात्राओं की जांच की ।

जिला चिकित्सालय के फार्मेसी विभाग, मलेरिया विभाग की टीम, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने भी सहयोग दिया। जिला करणी सेना अध्यक्ष नीलू सिंह की उपस्थिति रही।विज्ञान विकास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला ओझा, आदिम जाति विभाग के अधीक्षक एवं कर्मचारियों ने शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री सत्य साईं सेवा समिति के बीपी पांडे, आरके तिवारी, हरीश चंद ठाकुर, दिलीप ठाकुर सहित अन्य साईं भक्तों ने सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

शिविर के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?