छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन,
78 वर्ष की उम्र में हैदराबाद में ली अंतिम सांस
दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे दुर्ग जिले में शोक की लहर दौड़ गई है ।
शिक्षक से विधायक तक का सफरडोमनलाल कोर्सेवाड़ा का जन्म वर्ष 1948 में हुआ था। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से राजनीति विज्ञान में एमए और बीएड की शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले वे शिक्षा और सरकारी सेवा से जुड़े रहे। शिक्षक के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक सेवाएं दीं, जिसके चलते क्षेत्र में उनकी पहचान एक शिक्षाविद् के रूप में रही।अहिवारा के पहले विधायक बनने का गौरववर्ष 2008 में परिसीमन के बाद अहिवारा विधानसभा सीट अस्तित्व में आई।
भाजपा ने उन्हें पहली बार चुनाव मैदान में उतारा और वे इस नवगठित विधानसभा क्षेत्र के पहले विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और वे दूसरी बार विधायक बने।सामाजिक क्षेत्र में भी रही सक्रिय भूमिकाकोर्सेवाड़ा सतनामी समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहे। राजनीति के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी रही। वर्ष 2023 में 75 वर्ष की उम्र में विधायक निर्वाचित होने के बाद वे छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा के सबसे उम्रदराज विधायकों में शामिल थे।
उनके निधन से भाजपा संगठन और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी क्षति पहुंची है। उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।छत्तीसगढ़ ने एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पूर्व शिक्षक को खो दिया।
