पोस्टमार्टम के बदले रिश्वत मांगने पर लुण्ड्रा BMO सस्पेंड, डॉक्टर पदमुक्त
अंबिकापुर, 20 मई 2025:सरगुजा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां पोस्टमार्टम के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। लूड़रा के BMO राघवेन्द्र चौबे को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ संविदा डॉक्टर अमन जायसवाल को पदमुक्त कर स्वास्थ्य संचालनालय वापस भेज दिया गया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक दो बच्चों के परिजनों ने कलेक्टर के समक्ष डॉक्टर द्वारा रिश्वत मांगने और शव वाहन न मिलने की शिकायत की। शिकायत सुनते ही कलेक्टर ने मौके पर मौजूद SDM को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि पीड़ितों को किसी कार्यालय का चक्कर न लगवाया जाए, बल्कि चेक उनके घर पहुंचाकर दिया जाए।
कलेक्टर ने मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी जारी किया है और SDM को आज ही चेक सौंपने के निर्देश दिए हैं।कड़ी कार्यवाही के मुख्य बिंदु:लूड़रा BMO राघवेन्द्र चौबे सस्पेंड संविदा डॉक्टर अमन जायसवाल पदमुक्त, स्वास्थ्य संचालनालय वापस भेजा गया मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने का आदेश SDM को फटकार और चेक आज ही घर पहुंचाने का निर्देश
इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही से स्पष्ट संकेत मिला है कि जनसेवा में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
