कबीरधाम पुलिस के 5 अधिकारी-कर्मचारी बने ‘COP OF THE MONTH’, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

कबीरधाम पुलिस के 5 अधिकारी-कर्मचारी बने ‘COP OF THE MONTH’, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव की पहल पर अक्टूबर 2026 के लिए जिले के पांच पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का चयन ‘COP OF THE MONTH’ के रूप में किया गया है। अपराधों की विवेचना, आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी की संपत्ति की बरामदगी, साइबर अपराधों के खुलासे और संकट के समय मानव जीवन बचाने जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें चुना गया है।चयनित पुलिसकर्मियों में थाना सिटी कोतवाली कवर्धा के निरीक्षक लालजी सिन्हा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर, आरक्षक राजेन्द्र सिन्हा, साइबर थाना के आरक्षक पूरन डाहिरे और आरक्षक अमित ठाकुर शामिल हैं।

निरीक्षक लालजी सिन्हा ने 197 अभियोग पत्र तैयार करने, 30 गुमशुदा लोगों को तलाशने और सैकड़ों शिकायतों का निराकरण करने के साथ 35 आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं निरीक्षक उमाशंकर राठौर ने साइबर अपराधों के आरोपियों को दूसरे राज्यों से गिरफ्तार कराने तथा एनडीपीएस मामलों में प्रभावी विवेचना कर दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आरक्षक राजेन्द्र सिन्हा ने फांसी लगाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को समय रहते बचाकर उसकी जान बचाई।

वहीं आरक्षक पूरन डाहिरे ने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से चोरी के आरोपियों की पहचान कर महाराष्ट्र के भुसावल से गिरफ्तारी कराने में योगदान दिया। आरक्षक अमित ठाकुर ने डकैती और चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की संपत्ति बरामद कराने में सराहनीय कार्य किया।

एसपी जितेन्द्र कुमार यादव ने इस पहल के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए जिले में बेहतर, जवाबदेह और प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देने की बात कही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?