महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो महिलाएं घायल बागबाहरा में नेशनल हाईवे-353 पर हुआ हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि एंबुलेंस के उड़े परखच्चे; घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवाशीष स्कूल के पास मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 मरीज को उपचार के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान बागबाहरा क्षेत्र में देवाशीष स्कूल के पास सड़क पर खड़े ट्रक से एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

दुर्घटना में एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?