फसल बर्बादी पर शासन-प्रशासन गंभीरता दिखाए, तत्काल नुकसान का सर्वे कराए : मुकेश साहू
लगातार बारिश और दो तूफानों से धान की फसल प्रभावित, किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और पिछले 25 दिनों में दो बार आए तूफानों से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर दुर्ग जिला शहर कांग्रेस महामंत्री मुकेश साहू ने शासन-प्रशासन से तत्काल सर्वेक्षण कर राहत प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धान कटाई के महत्वपूर्ण समय में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
खेतों में खड़ी और कटाई के बाद खेतों में पड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।मुकेश साहू ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलना संभव नहीं है, क्योंकि योजना की पात्रता और नियमों के चलते कई किसान राहत से वंचित रह सकते हैं।
ऐसे में शासन को बीमा के दायरे से बाहर रहने वाले प्रभावित किसानों के लिए भी विशेष राहत पैकेज की व्यवस्था करनी चाहिए।
