अवैध हुक्का बार पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक सहित चार गिरफ्तार
दुर्ग। पुलिस के चल रहे विशेष अभियान “संकल्प – एक युद्ध, नशे के विरुद्ध” के तहत स्मृति नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर दबिश देकर पुलिस ने संचालक व तीन हुक्का पीने वालों को गिरफ्तार किया है। मौके से हुक्का उपकरण व फ्लेवर सहित करीब 5,000 रुपए का सामान जप्त किया गया। मुखबिर की सूचना पर छापेमारीपुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर युवाओं को निकोटिन युक्त फ्लेवर बेचकर हुक्का पिला रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
आरोपी गिरफ्तारनीरज सिंह (22 वर्ष), निवासी स्मृतिनगर थाना सुपेला को मौके से हुक्का पिलाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हुक्का का सामान राजा नामक व्यक्ति से लाकर अवैध रूप से संचालित करता था। साथ ही तीन अन्य युवक हुक्का पीते हुए पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपी:1. नीरज सिंह, निवासी स्मृतिनगर थाना सुपेला (संचालक)
2. धनंजय साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी चर्च के पास, दुर्ग
3. गगनदीप सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी बाबादीप सिंह नगर, सुपेला
4. संकेत धर्मकार, उम्र 27 वर्ष, निवासी सिद्धार्थ नगर, दुर्गजप्त सामान में शामिल:दो हुक्का पॉट दो हुक्का पाइप (काला और पीला)महाराजा, अलादीन ब्रेनफीजर, अफजल चीफ कमिश्नर, एआई आयान आदि कंपनियों के निकोटिन युक्त फ्लेवर पैकेटदो पैकेट स्टाश प्रो कोकोनट कोलशीशा क्राउन का रोल फाइलकुल मूल्य लगभग 5,000 रुपएकुम्हारी में सर्च अभियानइसी अभियान के तहत कुम्हारी के उड़िया मोहल्ला में मादक पदार्थों की सूचना पर 120 घरों, संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच की गई।
पुलिस टीम का योगदानइस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंह संधु (चौकी प्रभारी स्मृति नगर), सउनि गोरखनाथ चौधरी, प्रधान आरक्षक नरोत्तम सिंह निषाद, आरक्षक कमल नारायण परगनिहा और अनिकेत चंद्राकर शामिल रहे।दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
