दुर्ग में विष्णु के दिया, बच्चों संग शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मनाई दिवाली

दुर्ग में विष्णु के दिया, बच्चों संग शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मनाई दिवाली

दुर्ग। दीपावली के पावन अवसर पर आज दुर्ग में विष्णु के दिया आयोजित हुई। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग दीप जलाकर फटाके फोड़े और दिवाली की खुशियाँ साझा किये। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इस अनूठे कार्यक्रम में बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाकर मंत्री श्री यादव ने शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किये।

शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की शक्तिनगर के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शाम 5 बजे से आयोजित विष्णु के दीया कार्यक्रम में शामिल होकर देश का भविष्य गढ़ने वाले बच्चों के साथ दिवाली मनाई। बच्चों को सम्बोधित करते हुए स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ल गढ़े बर थीम को लेकर जीवन में शिक्षा के महत्त्व को बताते हुए पढ़ाई करने प्रेरित किये।दीपावली का यह पावन पर्व ज्ञान, प्रकाश और संस्कृति का सुंदर संगम है।

दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर हम सभी बच्चों, शिक्षकों और दुर्ग के परिवारजनों के साथ विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित किया गया, ताकि हर कक्षा, हर मन और हर घर में शिक्षा का उजाला फैल सके। इस अवसर पर हम सभी ज्ञान ही सच्चा प्रकाश है के संकल्प को पुनः दोहराया गया। शाम 5 बजे से शुरू हुए विष्णु के दिया आयोजन में बच्चों ने सुवा नृत्य और दीपावली गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं।

अंत में जब शिक्षा मंत्री ने बच्चों को उपहार वितरित किए तो परिसर में खुशियों का उल्लास और भी बढ़ गया। विष्णु के दिया कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। दीपों की रोशनी से जगमगाता विद्यालय परिसर विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत कर रहा था। कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य श्री देवनारायण चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, श्री कमलेश फेकर, पार्षद श्री कांशीराम कोसरे, श्रीमति सुरुचि उमरे, श्रीमति अंजु तिवारी, डीईओ अरविंद मिश्रा, शिक्षा विभाग के अधिकारी – कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?