*कामधेनु विश्वविद्यालय में वासुदेव चन्द्राकर की पुण्यतिथि* दाऊ वासुदेव चन्द्राकर की पुण्यतिथि पर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.बी.पी.राठिया, वित्त अधिकारी श्री सुशील गजभिये, अधिष्ठाता डॉ.संजय शाक्य, निदेशक अनुसंधान सेवाऐं डॉ.जी.के.दत्ता, निदेशक जैव प्रौद्योगिकी डॉ.एम.के.अवस्थी, निदेशक शिक्षण डॉ.एस.पॉल, उपकुलसचिव/अधिष्ठाता मात्स्यिकी महाविद्यालय/प्राध्यापक डॉ.एम.के.गेंदले, जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, सहायक कुलसचिव आर.डी.तिवारी, कुलपति जी के निज सहायक संजीव जैन, कर्मचारीगण प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
कुलपति जी ने दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने जीवनकाल में समाजसेवा, पत्रकारिता और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आदर्श, निष्ठा और समर्पण भाव, जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके पदचिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया।
