संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन — प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन — प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

पंडरिया। विकासखंड पंडरिया अंतर्गत संकुल खैरझिटी (पुराना) का तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल कौशल खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन बुधवार 5 नवंबर 2025 को भगवान भोलेनाथ की पावन धरती घोघरा कला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनीराम साहू, सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत कबीरधाम उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री थानेश्वर जायसवाल, सभापति जनपद पंचायत पंडरिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्री ललित चंद्रवंशी (बिनौरी), श्रीमती तीजन बाई मरकाम (लिम्हईपुर), श्री चैतराम धुर्वे (खैरझिटी पुराना), श्री रसपाल टेकाम (गांगपुर), सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्षद मीनाक्षी ठाकुर तथा युवा प्रभाग प्रमुख संतराम मरकाम शामिल रहे।

कार्यक्रम में बीईओ पंडरिया श्री एम.के. गुप्ता और सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, SMC सदस्य, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।समापन दिवस पर फाइनल मुकाबलों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि श्री साहू ने बच्चों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक भागीदारी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बच्चों से आगामी जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी उत्साह से भाग लेने का आह्वान किया।प्रतियोगिता परिणाम:प्राथमिक बालिका खो-खो में लिम्हईपुर प्रथम, बिरमपुर द्वितीय रही।कबड्डी बालिका वर्ग में गांगपुर प्रथम और बिरमपुर द्वितीय।खो-खो बालक वर्ग में गांगपुर प्रथम और घोघरा कला द्वितीय।कबड्डी बालक वर्ग में बिरमपुर प्रथम और करपीगोडान द्वितीय।माध्यमिक विभाग में बालक कबड्डी में लिम्हईपुर प्रथम, खैरझिटी द्वितीय और बालिका कबड्डी में करपीगोडान प्रथम, लिम्हईपुर द्वितीय रही।खो-खो बालिका वर्ग में करपीगोडान प्रथम और खैरझिटी द्वितीय रही।अंग्रेजी कन्वर्सेशन में मिडिल स्कूल लिम्हईपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।पुरस्कार वितरण में सभापति श्री थानेश्वर जायसवाल, एबीईओ श्री दीपक ठाकुर द्वारा अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में शील्ड, तथा श्री संतराम मरकाम ने अपने पिता स्व. भुसकाराम मरकाम की स्मृति में शील्ड प्रदान की। इसके अलावा विजेता छात्रों को कंपास बॉक्स, दफ्ती एवं अन्य पुरस्कार दिए गए।अंत में एबीईओ श्री दीपक ठाकुर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?