श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हुआ पहला किड्स फुल कॉन्टैक्ट कराते टेक्निकल कैंप — 200 से अधिक बच्चों ने दिखाया दमजुनवानी
स्थित श्री स्वामी नारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में रविवार, 16 नवंबर 2025 को पहले किड्स फुल कॉन्टैक्ट कराते टेक्निकल कैंप का भव्य आयोजन किया गया। यह कैंप कारा-कु-जू-बो-काई कान फुल कॉन्टैक्ट कराते के डायरेक्टर एवं किड्स कैंप के आयोजक सेन्सई गिरी राव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में शहर के विभिन्न स्कूलों से कक्षा 1 से 7 तक के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनकी उम्र 14 वर्ष से कम थी।
मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ।उपस्थित
प्रमुख अतिथियों में—श्रीमती शशि सिन्हा, महापौर, रिसाली नगर निगमप्राची बहन, ब्रह्मकुमारी ईश्वरी संस्था, सेक्टर-7धीरज काखलीवाल, पूर्व महापौर, दुर्ग पलाश जायसवाल, प्राचार्य, गुरुकुल शालाराजशेखर पालीवाल, डायरेक्टर, एथेना वर्ल्ड स्कूलनीलम चिन्ना केशवलू, शिक्षा जगत समाज सेवी सरिता पांडे, मोहम्मद मोहसिनबजरंग दल से जिला महामंत्री विनोद यादव, अरविंद झासभी अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।
अतिथियों के विचार महापौर शशि सिन्हा ने कराते को “आज के युग की आवश्यक कला” बताया।ब्रह्मकुमारी प्राची बहन ने इसे मन, एकाग्रता और आंतरिक शक्ति विकसित करने का श्रेष्ठ माध्यम बताया।राजशेखर पालीवाल ने कहा कि यह कला बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखकर अनुशासन की ओर ले जाती है।
पूरे दिन चला प्रशिक्षण सत्र सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कैंप में बच्चों ने कराते की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर वरिष्ठ अतिथि—पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अगरतला जोशी देवेंद्र भाटिया, अध्यक्ष, नेहरू नगर रेसिडेंसी के. एन. प्रेमनाथ, अध्यक्ष, भिलाई व्यापारी संघ दीपक साहू, पार्षद, कसारीडीह उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री जोशी ने कराते को आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम बताते हुए इसे स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव दिया।
प्रशिक्षक एवं सम्मान समापन में सभी प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षकों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गएप्रशिक्षण
टीम में—कोऑर्डिनेटर: अरविंद चंदेल, दीपक गुप्ताब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक: रामकुमार पांडे, गांधी सोनी, भारत लाल साहू, श्रवण साहू, सुभाष सोनी, मनोज नेताम, विधि मिश्रा, काजल बेहरा सहायकब्लैक
बेल्ट: अनुज दहाते, मोनप्रीत कौर लहरी, मुस्कान मूंदडा, रौनक बेहरा, विवेक देवांगन, अक्षत चंद्रा, निहार रंजन त्रिपाठीब्राउन
बेल्ट: मिशीता साहू, समीक्षा राव, प्रार्थना चंदेल, अरमान देवांगन, रोहन देवांगन, वेदांत साहू, हर्षिता दुबे, दृष्टि यादव, समर्थ साहू, नील आडतिया, महक हुसैन, जी श्रीहर्ष, वाय काव्यांश, विपिन कलर
बेल्ट: श्रेया चौधरी, नूतन साहू, चांदनी साहू, स्वस्ति पांडे, निधि कन्नौजे
