थाना भिलाई भट्टी, दुर्ग भिलाई भट्टी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए घर में काम करने वाली मेड सरस्वती साहू और उसके पति सेवक राम साहू को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकद मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। घटना 16 नवंबर 2025 को सामने आई, जब प्रार्थी राकेश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 29 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच घर की आलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकद रकम चोरी हो गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और घर में आने-जाने वालों पर खास नजर रखी।जांच में संदेह की सुई घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू पर आकर ठहरी। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मौके का फायदा उठाकर उसने 2–3 बार में गहने चोरी कर अपने पति को छुपाने के लिए दिए थे।
पुलिस ने आरोपियों से सोने की 2 चैन लाकेट सहित, 4 झूमके, 4 बाली-टॉप्स, 1 लटकन, मंगलसूत्र, जेंट्स बाली, 1 जोड़ी पायल और नगद 51,600 रुपये बरामद किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर में काम करने वाले नौकरों का नाम, पता और विवरण स्थानीय थाने में अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
