डिजिटल हिंसा के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन
सहयोगी एफएम रेडियो थनौंद, दुर्ग द्वारा आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को ग्राम खपरी (सिलोदा) में डिजिटल हिंसा पर आधारित शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयीन बच्चों, महिलाओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें डिजिटल हिंसा को समाप्त करने एवं ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खपरी (सिलोदा) की सरपंच श्रीमती अनुसूईया नारायण साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरों से सावधान रहने, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने तथा डिजिटल हिंसा को “नो” कहने का संदेश दिया।सहयोगी रेडियो एवं स्मार्ट नई दिल्ली द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 16 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आज का कार्यक्रम खपरी (सिलोदा) में आयोजित हुआ।
यह जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी एवं सामयिक साबित हुआ।कार्यक्रम “हिंसा से नो” कैम्पेन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसमें पूर्व सरपंच नारायण साहू के मार्गदर्शन तथा ग्राम पंचायत खपरी (सिलोदा) के ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती अनुसूईया नारायण साहू, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक जीवनलाल चंद्राकर, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार हिरवानी व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिनें, सहयोगी रेडियो के प्रबंधक महेंद्र सिंहा (थनौद), समन्वयक यामिनी हरमुख (थनौद) तथा जय आंचल मानिकपुरी (तकनीकी विशेषज्ञ) उपस्थित रहे।
