राजेंद्र पार्क चौराहे में स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा

राजेंद्र पार्क चौराहे में स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा

नगर के राजेंद्र पार्क चौराहे में आदिवासी गोंड सभा के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है।भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर आदिवासी समाज और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

वे गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को उनके वास्तविक हक दिलाने के लिए निरंतर जूझते रहे। त्याग, संघर्ष और सामाजिक न्याय उनके जीवन के मूल मूल्य रहे, जिन्हें आज भी समाज आदर्श के रूप में स्मरण करता है। प्रतिमा की शिफ्टिंग एवं स्थापना की प्रक्रिया के दौरान कार्यस्थल पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री आर. के. जैन (कार्यपालक यंत्री), हरिशंकर साहू ढबले (इंजीनियर), मूर्तिकार लव चक्रधारी, आर्किटेक्ट ज्ञानेश्वर ताम्रकार, केंद्रीय गोंडवाना समाज के सलाहकार सीताराम ठाकुर, समाजसेवी दिलीप ठाकुर तथा ठेकेदार सुयश चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।आदिवासी गोंड सभा ने बताया कि प्रतिमा स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी तथा सामाजिक समरसता को बल मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?