सिद्धार्थ सिंह भुवाल को धमधा, नीलू थापा को दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष और राहुल कुमार झा को जिला सचिव की जिम्मेदारी

सिद्धार्थ सिंह भुवाल को धमधा और नीलू थापा को दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारीछत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की दुर्ग जिला इकाई का विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की दुर्ग जिला इकाई का विस्तार करते हुए संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। जिला अध्यक्ष कमल वैष्णव ने दुर्ग संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता एवं प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय की सहमति से धमधा और दुर्ग ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी नियुक्ति के अनुसार, मेड़ेसरा स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक सिद्धार्थ सिंह भुवाल को धमधा ब्लॉक अध्यक्ष तथा बिरेझरभाटा, दुर्ग की प्रधान पाठिका नीलू थापा को दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जिला कार्यकारिणी में राहुल कुमार झा को जिला सचिव, बी. प्रकाश, अभिषेक चंदन एवं प्रवीण कुमार ताम्रकार को जिला उपाध्यक्ष, भूपेंद्र देशमुख एवं डॉ. वर्षा हरिहरनो को जिला महासचिव, श्रीमती भोपेश्वरी चौधरी को जिला महामंत्री, कामता साहू को जिला संगठन महासचिव, विनोद यादव को संगठन मंत्री तथा आदित्य प्रकाश नामदेव को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष कमल वैष्णव ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। आने वाले समय में कुछ अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की जाएगी, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके।उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

नई नियुक्तियों से जिले में संगठन की गतिविधियों को मजबूती मिलने और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?