बैगापारा मां शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि 11 अक्टूबर से, मनोकामना ज्योति कलश स्थापना की तैयारी पूरी 15 अक्टूबर को पंचमी पर कलश चढ़ावा, 18 को अष्टमी हवन-पूजन और 19 अक्टूबर को होगा ज्योति कलश विसर्जन
दुर्ग। शहर के हृदय स्थल बैगापारा स्थित प्राचीन मां शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर, रविवार से होगा। नवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री शीतला सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मनोकामना ज्योति कलश स्थापना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।श्री शीतला सेवा समिति के सदस्य मनोज चंद्राकर ने बताया कि क्वांर नवरात्रि के प्रथम दिन 11 अक्टूबर, रविवार को एकम तिथि पर वेदी पूजन, घट स्थापना एवं ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया जाएगा।
नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालु माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराएंगे।इन तिथियों पर होंगे विशेष धार्मिक आयोजननवरात्रि के दौरान 15 अक्टूबर, गुरुवार को पंचमी तिथि पर कलश चढ़ावा होगा। वहीं, 18 अक्टूबर, रविवार को अष्टमी के अवसर पर हवन-पूजन किया जाएगा। 19 अक्टूबर, सोमवार को शाम 6 बजे मनोकामना ज्योति कलश का विसर्जन किया जाएगा।
समिति की ओर से मंदिर के सामने स्थित कार्यालय में मनोकामना ज्योति कलश स्थापना के लिए राशि जमा की जा रही है। श्रद्धालु सुबह और शाम कार्यालय पहुंचकर ज्योति कलश स्थापना के लिए राशि जमा कर सकते हैं। 20 अक्टूबर को जय शीतला यंग क्लब मनाएगा विजयादशमीवहीं, बैगापारा के जय शीतला यंग क्लब द्वारा 20 अक्टूबर को विजयादशमी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में शहर के लगभग 20 वार्डों के नागरिक शामिल होते हैं।
नवरात्रि और विजयादशमी के आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
