मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘मां आरना रास गरबा 2.0’ के पोस्टर का विमोचन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘मां आरना रास गरबा 2.0’ के पोस्टर का विमोचन
निमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर गरबा उत्सव में शामिल होने का दिया आश्वासन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने साधना न्यूज नेटवर्क द्वारा आयोजित ‘मां आरना रास गरबा 2.0’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गरबा उत्सव के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन में शामिल होने का आश्वासन दिया।नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला ‘मां आरना रास गरबा 2.0’ धार्मिक आस्था, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा और गरबा के उल्लास को समर्पित एक भव्य आयोजन है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना के साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर साधना न्यूज के ग्रुप एडिटर आर.के. गांधी, मां आरना मीडिया एंटरप्राइजेज की डायरेक्टर नम्रता गांधी,जिज्ञासा चंद्रा, श्रीकांत यदु एवं कृष्णा गुप्ता*उपस्थित रहे। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी दी और उन्हें गरबा उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
‘मां आरना रास गरबा 2.0’ का आयोजन 16 से 19 अक्टूबर 2026 तक रायपुर के वीआईपी रोड स्थित द ग्रैंड नीलम होटल में किया जाएगा। आयोजन में गरबा, संगीत, भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नवरात्रि उत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी है।आयोजक साधना न्यूज नेटवर्क ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा पोस्टर का विमोचन और निमंत्रण स्वीकार किया जाना आयोजन से जुड़े सभी लोगों के लिए उत्साहवर्धक है।
