छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डोंगरगढ़ में भव्य आयोजन में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डोंगरगढ़ में भव्य आयोजन में होंगे शामिल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 10:15 बजे दिल्ली से इंडिगो की उड़ान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।रायपुर आगमन के पश्चात वे हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) के लिए प्रस्थान करेंगे। डोंगरगढ़ में केंद्रीय मंत्री प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह आयोजन आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात केंद्रीय मंत्री शाम को पुनः रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय मंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?