कामधेनु विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक ब्रायलर प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन

दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग में “वैज्ञानिक ब्रायलर प्रबंधन” विषय पर स्ववित्तीय योजना अंतर्गत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 19 से 21 मई 2026 तक किया जावेगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को ब्रायलर पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे व्यावसायिक स्तर पर सफल ब्रायलर उत्पादन कर सकें। “ प्रथम आओ, प्रथम पाओ ” के आधार पर प्रथम 30 प्रतिभागियों का ही पंजीयन किया जावेगा।
प्रशिक्षण शुल्क आवास सहित रू. 3600 तथा बिना आवास रू. 3000 निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित शुल्क विश्वविद्यालय के बैंक खाते 1368104000008693 IFSC: IBKL0001368, A/c Name: CGKV Dean College of Veterinary Science & A.H., बैंक का नामः IDBI, Chhattisgarh Kamdhenu University, Anjora, Durg में जमा कर सकते हैं।
शुल्क जमा करने के पश्चात उसकी प्रति व्हाट्सएप नंबर 6395784673 पर भेजना अनिवार्य होगा। पंजीयन से पूर्व सीट की उपलब्धता की पुष्टि भी इसी नंबर पर की जा सकती है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, अधिष्ठाता डॉ.एस.पाल तथा आयोजक डॉ.ओ.पी.दीनानी है।
प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6395784673 या ईमेल dr_dinani@rediffmail.com पर संपर्क किया जा सकता है ।
