कसारीडीह दुर्ग में संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन
दुर्ग।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतला स्वरूपा मंदिर, कसारीडीह (दुर्ग) में 08 फरवरी से 15 फरवरी तक संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मातृ भूमि सेवा समिति पद्मनाभपुर एवं शीतला स्वरूपा मंदिर समिति कसारीडीह के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है।कथा वाचन प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित हेमंत दास वैष्णव (पाटन वाले) द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन के शुभारंभ पर 08 फरवरी को भव्य कलश यात्रा एवं वेदी पूजन धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।आयोजन के अंतर्गत विभिन्न तिथियों पर शिव महापुराण से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है—09 फरवरी: बिंदुक ब्राह्मण, चंचुला देवी कथा, शिवजी द्वारा ब्रह्मा का सिर काटने का प्रसंग 10 फरवरी: काल भैरव प्राकट्य, दक्ष प्रजापति एवं सती चरित्र11 फरवरी: शिव-पार्वती पावन विवाह एवं विवाह झांकी12 फरवरी: श्री कार्तिकेय जन्म, श्री गणेश जन्म कथा, मां गंगा की महिमा13 फरवरी: राजा श्वेत कथा, अंधकासुर वध, बहुला माता प्रसंग, श्री गणेश विवाह 14 फरवरी: शंकर जी के दशावतार, ज्योतिर्लिंग कथा, चढ़ोत्री एवं शोभायात्रा 15 फरवरी: शिवजी के 1008 नाम (सहस्त्रनाम पाठ), अर्पण, हवन, महाआरती एवं महाप्रसादी समिति पदाधिकारियों ने नगर व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है।
पूरे सप्ताह मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज रहा है।
