दुर्ग ब्रेकिंग: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म केस में दो आरोपियों का सरेंडर, फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशदुर्ग। जिले के चर्चित नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल BN पांडेय ने दुर्ग की फास्ट ट्रैक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

उनके साथ PWD ठेकेदार संजय पंडित ने भी कोर्ट में सरेंडर किया।बताया जा रहा है कि FIR दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। 30 जनवरी को भिलाई महिला थाना में मामला दर्ज होते ही आरोपी भूमिगत हो गए थे।अब तक क्या हुई कार्रवाई?मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।दो आरोपियों ने स्वयं कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण का आरोपपीड़िता पक्ष का आरोप है कि नाबालिग को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

अब न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी निगाहें इस संवेदनशील मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई, पुलिस रिमांड और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर अब सबकी नजरें न्यायालय पर टिकी हैं।मामले ने पूरे जिले में आक्रोश और चर्चा का माहौल बना दिया है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें।
