चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर विवाद, भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई की हत्या
दुर्ग। साईनगर बघेरा में चॉइस सेंटर के संचालन और हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र देवांगन और मृतक कैलाश देवांगन सगे भाई हैं।
दोनों भाई चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर हिसाब-किताब के संबंध में दोनों के बीच विवाद हुआ।विवाद बढ़ने पर आरोपी देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की विवेचना की जा रही है।
