झरिया यादव महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 11.75 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

झरिया यादव महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 11.75 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर। “मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है” — यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खारीझरिया में आयोजित झरिया यादव महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सामाजिक समरसता, जागरूकता और सामूहिक चिंतन को समाज के विकास की आधारशिला बताया।मुख्यमंत्री ने खारीझरिया में मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे महासम्मेलन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मुख्यमंत्री ने समाज के प्रबुद्धजनों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि आज प्रत्येक विकासखंड में महाविद्यालय संचालित हैं तथा प्रदेश में मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने यादव समाज की गौसेवा की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के वंशज के रूप में समाज ने सदियों से गौवंश संरक्षण और सेवा का अनुकरणीय कार्य किया है। साथ ही उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आने का भी आह्वान किया।राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है। प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिससे प्रदेश में आवास क्रांति की शुरुआत हुई। महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और होली से पहले किसानों को अंतर की राशि दी जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी गई है।11.75 करोड़ के 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पणइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ 75 लाख 94 हजार रुपये की लागत के 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 9 करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपये की लागत के 5 कार्यों का भूमिपूजन तथा 2 करोड़ 33 लाख 46 हजार रुपये की लागत के एक कार्य का लोकार्पण शामिल है।

कार्यक्रम में समाज के प्रदेशाध्यक्ष जगनिक यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?