रेंगाखार (कबीरधाम)। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर रेंगाखार, जिला कबीरधाम में साहू समाज द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजजनों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र साहू जी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

इस दौरान समाजजनों से अधिक से अधिक तेलघानी मशीनें स्थापित करने का आग्रह किया गया, ताकि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर पैदा हों। वक्ताओं ने कहा कि तेलघानी मशीनों की स्थापना से समाज के लोगों को अपने क्षेत्र में ही व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलेगा और आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।
समाजजनों ने तेलघानी आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने के संकल्प को सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।
“तेलघानी मशीन से स्वरोजगार, रोजगार और आत्मनिर्भरता—समृद्ध एवं सशक्त समाज की ओर एक सार्थक कदम।”
