दुर्ग में कलार समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव, निकाली भव्य कलश यात्रा

दुर्ग में कलार समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव, निकाली भव्य कलश यात्रा

सत्यनारायण कथा, पूजा-अर्चना, बाजे-गाजे और राउत नाचा के साथ निकली शोभायात्रा, सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं ने लिया हिस्सा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कलार समाज दुर्ग मंडल के तत्वावधान में 22 नवंबर 2026 को राजीव नगर दुर्ग स्थित सिन्हा सामाजिक भवन में भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की कथापूजा एवं ईष्टदेव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष, युवाओं, बच्चों एवं वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की कथा एवं पूजा-अर्चना से हुई।

कथा के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। इसके बाद समाज के कुलदेवता भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन कर जयकारों, बाजे-गाजे एवं राउत नाचा के साथ भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में 5 वर्ष की बालिकाओं से लेकर 65 वर्ष तक की स्वजातीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा सिन्हा सामाजिक भवन राजीव नगर से प्रारंभ होकर मठपारा बस्ती, चंडी मंदिर एवं गया नगर होते हुए पुनः राजीव नगर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन देव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी विशेषसर, जीवन, प्रदीप सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुरेश सिन्हा, संरक्षक भुवनेश्वर, मंडलेश्वर शिवसागर, सचिव हीरा सिन्हा, विष्णु सिन्हा, परमेश्वर सोनू, वीरेंद्र, सुंदर, दीपक सिन्हा, भरत सिन्हा, रुकुम, जगदीश, टेकराम, महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा, लक्ष्मी सिन्हा, हेमलता, गीता, अरुण, डामन, बाबा भैया, अश्वनी, संजय, दयाशंकर, गणेश, तारकेश्वर, बल्लू, गौतम सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, ग्राम प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, वरिष्ठजन एवं समाज के सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर दुर्ग मंडल की ओर से सभी स्वजातीय बंधुओं के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

साथ ही भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी के जन्मोत्सव की सभी समाजजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?