दुर्ग जिले में दिव्यांगजनों के लिए बड़ी सौगात 18 से 20 फरवरी तक निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु, मेगा मूल्यांकन शिविर….
दुर्ग में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर 18 से 20 फरवरी तकदुर्ग। जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए NTPC-SAIL Power Company Limited की निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India (एलिम्को), जबलपुर तथा समाज कल्याण विभाग, दुर्ग के समन्वय से आयोजित समाज
कल्याण विभाग के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में आयोजित इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं चिन्हांकन किया जाएगा। परीक्षण उपरांत पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग, ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।शिविर की तिथि एवं स्थान
🔹 18 फरवरी 2026स्थान: मंगल भवन, नगर पालिक निगम चरोदा-भिलाईइस शिविर में चरोदा-भिलाई, धमधा, कुम्हारी, अहिवारा, जामूल, अमलेश्वर एवं आसपास क्षेत्रों के दिव्यांगजन शामिल होंगे।
🔹 19 फरवरी 2026स्थान: सभागार, नगर पालिक निगम भिलाईइस शिविर में भिलाई, उतई, रिसाली, पाटन एवं आसपास क्षेत्रों के हितग्राही लाभान्वित होंगे।
🔹 20 फरवरी 2026स्थान: सभाकक्ष, जिला जनपद पंचायत दुर्ग, पंचायत परिसरइस शिविर में दुर्ग एवं आसपास क्षेत्रों के दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे।
सभी शिविरों का समय प्रातः 10:00 बजे से निर्धारित किया गया है।आवश्यक दस्तावेज अनिवार्यशिविर में लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजन की स्वयं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही निम्न दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है—वैध दिव्यांग प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति आधार कार्ड की छायाप्रतिदो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (जिसमें दिव्यांगता स्पष्ट हो)आय प्रमाण पत्र (पार्षद/सरपंच द्वारा जारी)प्रशासन की सख्त तैयारीशिविरों के सफल संचालन हेतु जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
साथ ही मुनादी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर परीक्षण कराएं और इस जनकल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
