होली के रंगों में सियासी सौहार्द, राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात

होली के रंगों में सियासी सौहार्द, राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात

रायपुर।छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात होली के उत्सवी माहौल के बीच आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लक्ष्मी वर्मा को होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती और प्रभावी ढंग से उठाएंगी।इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द व सामाजिक समरसता का संदेश दिया।बैठक के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा होने की जानकारी मिली।

होली के रंगों के बीच यह मुलाकात राजनीतिक सौहार्द और सकारात्मक संवाद का प्रतीक बनकर सामने आई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?