रिसाली में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, महापौर ने दी 7.50 लाख की स्वीकृति
रिसाली, 10 मार्च।नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 09 डीपीएस रिसाली सेक्टर में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को महापौर शशि सिन्हा द्वारा किया गया। इस निर्माण कार्य के लिए महापौर ने अपनी निधि से 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है।भूमिपूजन के दौरान महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां शीघ्र ही विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ब्लॉक 275 से ब्लॉक 281 तक नाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मोहन राव, कृष्ण वेणू, शकुंतला वर्मा, गिरजा ठाकुर, सुमन ध्रुव देवांगन और फगेश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
